फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल् थ वर्कर्स की पुलिस से धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। राज्यपाल के सलाहकार को मांगों का ज्ञापन सौंपने के प्रयास में डीसी कार्यालय के बाहर फीमेल मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर्स की पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की हो गई। सलाहकार जब बैठक कर वापस लौटने लगे तो वर्कर्स ज्ञापन सौंपने के लिए जाने लगीं। इस पर पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। डीसी रविंद्र कुमार ने जानकारी मिलते ही स्थिति को संभाल लिया।
विज्ञापन

राज्यपाल के सलाहकार के. विजय कुमार शुक्रवार को उधमपुर आए थे। यहां उनसे कई शिष्टमंडल मिले और ज्ञापन सौंपा। सलाहकार के पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद फीमेल मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर्स ने सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने के बजाय डीसी कार्यालय पहुंच गईं। हालांकि किसी ने डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन नहीं किया। प्रशासन ने फीमेल मल्टी पर्पज हेल्थ को सलाहकार से बात कराने का आश्वासन दिया, और फीमेल मल्टी पर्पज मांगों का ज्ञापन लेकर डीसी कार्यालय पहुंची थीं।
दोपहर करीब साढ़े 12 बैठक खत्म होने के बाद प्रशासन ने एक एक कर शिष्टमंडल को सलाहकार से मिलने का समय दिया, लेकिन लंबा इंतजार करने के बाद भी फीमेल मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर्स को ज्ञापन सौंपने का समय नहीं मिला। अचानक सलाहकार अपने वाहन में बैठ कर निकलने लगे तो फीमेल मल्टी पर्पज स्वयं ही आगे बढ़ने लगीं, लेकिन तभी पुलिस ने उन्हें घेर लिया। फीमेल मल्टी पर्पज जबरदस्ती आगे जाने लगीं तो पुलिस के साथ धक्का-मुक्की शुरू हो गई। अचानक डीसी रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और वर्कर्स को शांत किया और सलाहकार की गाड़ी को रोक कर बात करने का समय दिया।
विज्ञापन

समय मिलने पर फीमेल मल्टी पर्पज की जिला अध्यक्ष मीमा देवी ने सलाहकार को ज्ञापन सौंपा। सलाहकार के जाने के बाद फीमेल मल्टी पर्पज में बहुत ज्यादा रोष देखा गया। उन्होंने कहा कि उनके साथ हर स्थान पर भेदभाव किया जा रहा है। सलाहकार के रवैये को देख कर तो ऐसा लग रहा है कि इनको स्वास्थ्य विभाग की जरूरत ही नहीं है। अगर जल्द उनका वेतन जारी नहीं किया जाता है, तो स्वास्थ्य विभाग का पूरा स्टाफ हड़ताल करने को मजबूर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें