दोमाना। पशु तस्करी के मामलों में बढ़ोतरी और तस्करों पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं करने पर युवाओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होेेेंने पशु तस्करों के खिलाफ हिरन मारने जैसे कानून में सजा का प्रावधान करने की मांग की।
घरोटा थाना अंतर्गत सेरी पंडितां चौक में रविवार को सौ के करीब युवाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल कुशल शर्मा, शमशेर कुमार ने बताया कि पुलिस और लोगों की ओर से पकड़े गए पशुओं को आखिर उन्हीं तस्करों को रिलीज कर दिया जाता है जिनसे उन्हें पकड़ा गया होता है। शनिवार को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया। पशु तस्करों से पकड़े गए पशुओं को तस्करों को दोबारा रिलीज कर दिया गया। प्रदर्शनकारी रजत सूदन का कहना था कि एक हिरण मारने की सजा दस वर्ष तक हो सकती है। उन्होंने कहा कि तस्करों से पकड़े गए पशुओं को गोशाला में रखा जाना चाहिए और पशु तस्करों को सख्त सजा होनी चाहिए, जिससे वे भविष्य में पशु तस्करी की हिम्मत न कर सकें। प्रदर्शन में अन्य लोगाें के अलावा भंवर प्रताप सिंह व अन्य युवा शामिल थे। ब्यूरो