जम्मू। धोखाधड़ी के मामले में क्राइम ब्रांच कश्मीर ने एक प्रोफेसर और रजिस्ट्रार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनके ऊपर आरोप है कि शेर-ए-कश्मीर विश्वविद्यालय कृषि एवं प्रौद्योगिकी के 71 दैनिक कर्मचारियों के नियमित करने की फाइल सरकार के पास भेजी, जिनके योग्य से कर्मचारी नहीं थे।
आरोपी व्यक्तियों की पहचान प्रोफेसर जीएन भट तत्कालीन रजिस्ट्रार और रजिस्ट्रार डॉ. जाकी तत्कालीन डिप्टी रजिस्ट्रार के तौर पर हुई है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।