फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस् थानों में शान से लहराया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। देश के 69वें गणतंत्र दिवस समारोह की रविवार को भी शिक्षण संस्थानाें में धूम रही। जोश से लबरेज विद्यार्थियों ने जहां देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं, वहीं माहौल भारत माता के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी लाल सिंह ने सरकारी मिडिल स्कूल चक देसा सिंह में तिरंगा फहराया। स्कूली बच्चों ने परेड की सलामी दी। वहीं इसके उपरांत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में हजारों की तादाद में दर्शक मौजूद रहे।
सरकारी हाई स्कूल भल्लड़ में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति का जज्बा युवाओं में भर गया। समारोह में कठुआ विधायक राजीव जसरोटिया मुख्य रूप से मौजूद रहे। विधायक ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि युवा और बच्चे देश का भविष्य हैं। प्रगति में साथ देकर यह भी देश की तकदीर बदल सकते हैं। भल्लड़ और बुद्धि में आयोजित समारोह के दौरान अर्जुन कुमार की ओर से चार मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए ग्यारह ग्यारह सौ रूपए का नकद पुरस्कार भेंट किया गया।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूल को मिला शौचालय
कठुआ। सरकारी गैत्रवां हाई स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह में आसपास के लगभग आधा दर्जन स्कूलों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। समारोह में मुख्य अतिथि औद्योगिक इकाई एसोसिएशन कठुआ के अध्यक्ष देविंद्र वर्मा ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के तरानों के साथ एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। स्कूल प्रबंधन ने समस्याओं को अवगत करवाया तो मुख्य अतिथि ने मौके पर ही स्कूल में शौचालय के लिए 31 हजार रुपये की राशि जारी कर दी। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को ढाई हजार का पुरस्कार भी दिया। वर्मा ने कहा कि स्कूली बच्चों को उनकी ओर से वर्दियां भी मुहैया कराई जाएंगी ताकि गरीब तबके से आने वाले बच्चों को आगे बढ़ने का उचित अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चे अक्सर हीन भावना का शिकार होते हैं, लेकिन समाज में आज कई बड़े स्तर के अधिकारी इन्हीं सरकारी स्कूलों से निकलकर आए हैं और अपने इलाके का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्हाेंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने को प्रेरित किया। वहीं उन्हाेंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि गांव की किसी भी गरीब बच्ची की शादी में भी पूरी तरह से आर्थिक सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें