फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की 60 बोतलें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। शराब के अवैध व्यापार के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए, सांबा पुलिस ने शुक्रवार को दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे अवैध शराब की 60 बोतलें बरामद की है। सांबा पुलिस थाना अधिकार क्षेत्र के अधीन अवैध शराब बेचने की पुलिस को भनक लगी थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने मौके पर छापा मारा और दो लोगों को गिरफ्तार किया। ये लोग अवैध लाभ हासिल करने के लिए आम जनता को अधिक दरों पर अवैध शराब बेच रहे थे। तलाशी के दौरान, उनके कब्जे से 750 मिलीलीटर की कुल 60 बोतलें बरामद की गईं। आरोपी व्यक्तियों की पहचान शम्मी कुमार बनोत्रा पुत्र काली दास और मनोज सिंह उर्फ मोजा पुत्र जगदेव सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों मंडी लामा, सांबा के रहने वाले हैं। इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने एफआईआर 154/2021 यू/एस 48 (ए) आबकारी अधिनियम के तहत जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें