फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में लश्कर के 6 आतंकी गिरफ्तार

Sun, 30 Oct 2016 12:35 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों ने एक पुलिस कर्मी सहित 6 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार हुए सभी 6 लोग लश्कर-ए-तैय्यबा के आतंकी हैं । इंटेलिजेंस इनपुट के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने इन 6 लोगों को श्रीनगर और दक्षिण कश्मीर के कुलगाम से हिरासत में लिया है। सूत्रों की मानें तो इन आतंकियों से घाटी में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकियों की मौजूदगी के खुफिया इनपुट के आधार पर मिली सूचनाओं के बाद श्रीनगर के बातामालू थानाक्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस सर्च ऑपरेशन में 5 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षाबलों ने इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और बिस्फोटक बरामद किए हैं। 

इसके अलावा दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में भी एक संदिग्ध पुलिसकर्मी को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक इस पुलिसकर्मी को कुलगाम जिले के करनाह इलाके से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैश के दो ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार

जैश के दो ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार - फोटो : demo
आतंकियों ने वीरवार देर रात हंदवाड़ा में एक अल्पसंख्यक पुलिस पिकेट पर ग्रेनेड हमला किया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। हंदवाड़ा के क्रालगुंड थाना क्षेत्र के रावलपोरा में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए पिकेट तैनात किया गया है। देर रात आतंकियों ने इस पिकेट पर ग्रेनेड से हमला किया।

इससे वहां अफरातफरी मच गई। इस बीच आतंकी मौके से भाग निकले। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। इसके साथ ही पुराने बारामुला से जैश के दो ओवरग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक एके 47 रायफल, एक पिस्टल, यूबीजीएल, यूबीजीएल ग्रेनेड आदि बरामद किए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें