जम्मू। सुरक्षा के हिसाब से अति संवेदनशील जम्मू रेलवे स्टेशन पर 50 नए तकनीक के सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। लंबे समय से अटकी पड़ी सीसीटीवी लगाने की योजना आगे बढे़गी है। रेलवे प्रबंधक द्वारा फिरोजपुर डिवीजन में भेजे प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। अगले दो माह में सीसीटीवी लगाने की प्रक्रिया शुरू करने की योजना है। नई तकनीक के 50 सीसीटीवी कैमरे लगने से स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता हो जाएगी। वर्तमान में लगे सीसीटीवी पुरानी तकनीक के है। नाइट विजन नहीं होने के कारण रात के समय सीसीटीवी केमरे न के बराबर हो जाते है। अमरनाथ यात्रा के दौरान स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में इजाफा होता है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा बड़ी चुनौती होती है। रेलवे प्रबंधक के अनुसार अमरनाथ यात्रा तक सीसीटीवी लगाना की प्रक्रिया शुरू हो पाना मुश्किल है। ब्यूरो