सांबा। सीमावर्ती कस्बा राजपुरा के राम मंदिर में टिंग मेले का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया। मंदिर में माथा टेकने के बाद श्रद्धालुओं को लंगर बांटा गया। स्थानीय निवासी भारत इंदु शर्मा, कमल गुप्ता, पवन कुमार, राज कुमार आदि ने बताया कि प्रत्येक वर्ष टिंग मेले का आयोजन किया जाता आ रहा है। जिसमें आसपास के गांवों के लोग भाग लेते हें। बच्चों के लिए झूले आदि का भी प्रबंध किया गया। विभिन्न प्रकार की दुकानें भी सजाई गईं।