फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौमी एकता मंच ने डा. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। पुराने पिंड चौक में कौमी एकता मंच की तरफ से डा. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के साथ इस चौक का नाम रखा गया। मंच के आरडी थापा, दिलावर रात्रा, सिकंदर कुमार, भीमा आजाद, अशोक कुमार बसोत्रा व प्रमोद कुमार ने कहा कि उपजिले में किसी स्थान पर बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा नहीं लगी होने पर पुराने पिंड चौक में इसे स्थापित किया गया है, जिससे बाबा साहिब की विचारधारा का युवाओं में विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि देश का संविधान बनाए जाने के लिए बाबा साहिब की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के देश के लोगों को मतदान करने का अधिकार दिया। इस दौरान मंच के कई सदस्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें