राजोरी। अंतरराष्ट्रीय नाट्य परिषद जम्मू-कश्मीर यूनिट और रंगमंच थियेटर ग्रुप ने वीरवार को विश्व रंगमंच दिवस धूमधाम से मनाया। अंतरराष्ट्रीय नाट्य परिषद के निदेशक और रंगमंच थियेटर ग्रुप के निदेशक विशाल पहाड़ी ने दिवस पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्व रंगमंच दिवस प्रतिवर्ष 27 मार्च को मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 1961 में ‘इंटरनेशनल थियेटर इंस्टीट्यूट’ ने की थी। दुनिया भर में इस दिन रंगमंच से जुड़ी संस्थाएं, रंगकर्मी और थियेटर प्रेमियों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।