फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रामबन के रामसू क्षेत्र में भूस्खलन के कारण मंगलवार दूसरे दिन भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। राजमार्ग पर पस्सियों के साथ आए मलबे को नहीं हटाया जा सका है। इससे दोनों ओर से सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। रामबन में हाईवे पर कई जगह दरारें भी आई हैं। जिससे एहतियात के तौर पर वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। राज्य के कई मैदानी इलाकों में बारिश और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से पारे में गिरावट आई है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार बुधवार को कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

रामबन के अलावा उधमपुर और जम्मू के विभिन्न हिस्सों में घाटी जाने वाले सैकड़ों वाहनों को रोका गया है। इसमें आयल टैंकर सहित अन्य जरूरी वस्तुओं से लदे सैकड़ों ट्रक भी फंसे हुए हैं। पिछले दो दिन से घाटी के लिए जरूरी रसद रवाना नहीं हो पाई है। राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद चल रहा है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के अन्य मैदानी इलाकों में दोपहर बाद तक रुक रुक कर बारिश होती रही। श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 3.4 डिग्री गिरकर 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात गुलमर्ग, अनंतनाग, शोपियां, कुपवाड़ा आदि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई। जम्मू में सुबह बारिश के बाद दोपहर को मौसम साफ हो गया। यहां दिन का पारा सामान्य से 3.4 डिग्री गिरकर 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के अन्य कई जिलों में भी बारिश हुई।
विज्ञापन

--------
स्थान न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 15.0
कारगिल माइनस 14.0
गुलमर्ग माइनस 9.0
पहलगाम माइनस 6.7
श्रीनगर 0.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें