जम्मू। बस स्टैंड क्षेत्र में एक ट्रेवल एजेंट ने अफगानिस्तान से आए एक छात्र को पीट दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत बस स्टैंड पुलिस में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मजीद यूसुफ निवासी अफगानिस्तान पंजाब में पढ़ता है। वह जम्मू में किसी काम से आया था। बस स्टैंड में गाड़ी की सीट को लेकर उसका ट्रेवल एजेंट से विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई हो गई। ट्रेवल एजेंट उसके साथ मारपीट करके भाग गया। छात्र ने इसकी शिकायत पुलिस से की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
व्यक्ति पर हमला कर घायल किया
दोमाना इलाके में एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। झज्जर कोटली पुलिस स्टेशन में मारपीट का केस दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार रोहित शर्मा निवासी उदयवाला की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस को बताया कि हरप्रीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला किया। पुरानी रंजिश को लेकर हमला किया गया है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।