फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

bali 2 granade attack

विज्ञापन
विज्ञापन
त्राल में सीआरपीएफ के
विज्ञापन

दो कैंपों पर ग्रेनेड हमला

-इन हमलों में किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं
- हमलावरों की तलाश में तलाशी अभियान जारी

अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सोमवार को आतंकियों ने चंद घंटों के भीतर सीआरपीएफ पर एक के बाद एक लगातार दो ग्रेनेड हमले किए। इन हमलों में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, पहला हमला सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। आतंकियों ने अपर त्राल इलाके में स्थित सीआरपीएफ की 180 बटालियन के कैंप पर ग्रेनेड दागा। जोरदार
विज्ञापन
विज्ञापन

धमाके के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। जबकि दूसरा हमला करीब 5 घंटे बाद शाम 3 बजे हुआ। इस दौरान आतंकियों ने त्राल के बटगुंड इलाके में सीआरपीएफ की 180 बटालियन के एक दूसरे कैंप को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका। इस हमले के बाद वहां भी अफरा तफरी मच गई। हालांकि इन दोनों हमलों में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। घटना के बाद हमलावरों की तलाश में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया है। बता दें कि यह दोनों हमले हिज्ब कमांडर बुरहान वानी की दूसरी बरसी के ठीक एक दिन बाद अंजाम दिये गए। बुरहान भी त्राल का ही रहने वाला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें