फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजा बर्फबारी से मुगल रोड बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले के निचले क्षेत्रों में सोमवार को तड़के से हो रही जोरदार बारिश और ऊंचे क्षेत्रों बर्फबारी का क्रम जारी है। ताजा बर्फबारी के चलते मुगलरोड यातायात के लिए बंद हो गया। हालांकि दोपहर को कुछ समय के लिए हिमपात थमते ही पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल विंग के अधिकारियों ने मुगलरोड से बर्फ हटाने का काम शुरू किया था, लेकिन फिर से बारिश और हिमपात शुरू हो गया जिससे काम रोकना पड़ा। इस कारण सोमवार को पूरा दिन मुगलरोड पर वाहन नहीं चल पाया, जिस कारण लोगाें को परेशानियों का सामना करते हुए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सनद रहे कि सोमवार तड़के जिला के निचले क्षेत्रों में बारिश सहित ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात शुरू हो गया। इस दौरान मुगलरोड पर मानसर से पीर की गली तक भारी मात्रा में बर्फ गिरने एवं भूस्खलन के चलते सुबह आठ बजे से ही पुलिस एवं प्रशासन ने मुगल रोड को बंद कर दिया। सुरनकोट पुलिस और यातायात पुलिस ने बफलियाज से मुगलरोड की तरफ वाहनों के जाने पर रोक लगा दी। कुछ समय के लिए मौसम साफ होने पर पीडब्ल्यूडी के मेकेनिकल विंग के राजोरी डिवीजन के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अमरप्रीत सिंह और जूनियर इंजीनियर गगनदीप के नेतृत्व में बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया। लेकिन फिर से हिमपात और बारिश शुरू होने पर काम को रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें