श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के चेवा कलां गांव में शनिवार को कासो के दौरान हिंसा भड़क उठी। सर्च आपरेशन में बाधा पहुंचाने के उद्देश्य से युवक सड़क पर उतर आए और सुरक्षा बलों पर पथराव किया।
हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इसके बाद भी हिंसा नहीं थमी तो पेलेट गन चलाने पड़े। इसमें एक अमीर शब्बीर भट नामक युवक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसके साथ दक्षिणी कश्मीर के कोकरनाग के गांव वालनार्ड में सुरक्षा बलों ने आतंकियों की सूचना मिलने के बाद सेना की 19 आरआर और सीआरपीएफ की 164 बटालियन और जम्मू कश्मीर की एसओजी ने सुबह कासो चलाया और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। देर शाम आपरेशन को समाप्त कर दिया गया।