फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोरन में जंगल में आग भड़की

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। रविवार दोपहर बाद जिले की मंडी तहसील के लोरन क्षेत्र के जंगलों में आग लग गई। जिसने देखते ही देखते भयंकर रूप धारण कर लिया। इस आग से क्षेत्र में लाखों रुपये की वन संपदा जल कर राख हो गई। जबकि बड़ी संख्या में जंगली जानवरों और पक्षियों के मारे जाने की भी आशंका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर को लोरन क्षेत्र के बटलकोट के जंगलों में अचानक आग लग गई। जिससे उठने वाला धुआं कई किलो मीटर दूर तक दिखाई देने लगा। वहीं जंगल में लगी आग से क्षेत्र के लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया है। क्योंकि दो वर्ष पूर्व इस क्षेत्र के जंगलों में लगी आग मेें दो मकान भी जल कर राख हो गए थे। वहीं देर रात्र समाचार लिखे जाने तक वन विभाग और पुलिस ने क्षेत्र निवासियों के साथ मिल कर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिया था, परंतु आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। इससे पहले कि क्षेत्र के लोग इस मामले की जानकारी वन विभाग एवं पुलिस को देते आग ने काफी बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें