फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राले में लोड कार में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गंग्याल (ब्यूरो)। जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। जानकारी के अनुसार जम्मू से बड़ा ट्राला मारुति कार को लोड कर रियासत से बाहर लेकर जा रहा था। जैसे ही वह कालुचक्क के पास पहुंचा तो ट्राले के अंदर से धुआं निकलना शुरू हो गया। धुआं निकलता देख चालक ने ट्राला वहीं पर रोक दिया। पीछे जाकर ट्राले का शटर खोल कर देखा तो अंदर रखी मारुति कार ने आग पकड़ ली थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बिना समय गवाएं दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने घटना स्थल पर पहुंच कर कार में लगी आग को बूझाया। बताया गया है कि गर्मी अधिक होने से अंदर का तापमान बढ़ गया जिसके चलते अंदर शाट सर्किट हुआ और कार ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें