फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 इंचार्ज लेक्चरर लेह और कारगिल भेजे

Sat, 25 Jun 2016 12:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
लेह व कारगिल जिले के निवासी 51 इंचार्ज लेक्चरर के ट्रांसफर के आदेश जारी कमिश्नर सेक्रेटरी गवर्नमेंट स्कूल एजूकेशन डिपार्टमेंट शालीन काबरा ने जारी किए हैं। वर्तमान समय में राज्य के जिन सरकारी स्कूलों में यह लेक्चरर नियुक्त हैं, उनके प्रिंसिपल को निर्देश दिए हैं कि इनको तुरंत तीन दिन के अंदर रिलीव करके नए स्थानों पर भेजा जाए। इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने इन लेक्चरर को हवाई यात्रा करने की भी अनुमति प्रदान की है। 
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से शिक्षा विभाग दूर दराज ग्रामीण इलाकों में स्थित स्कूलों में ट्रांसफर का कार्यकाल पूरा करने वाले शिक्षकों को लगातार ट्रांसफर करके अपने जिलों में भेज रहा है। काफी संख्या में लेक्चरर, मास्टर, टीचर ग्रेड के शिक्षक उधमपुर, कठुआ, जम्मू, रियासी जिले में भेजे जा चुके हैं। 

इनके ट्रांसफर के आदेश शिक्षा निदेशक जम्मू ने जारी किए थे, लेकिन अब कमिश्नर सेक्रेटरी गवर्नमेंट स्कूल एजूकेशन डिपार्टमेंट शालीन काबरा ने लेह व कारगिल के 51 इंचार्ज लेक्चरर की ट्रांसफर के आदेश स्वयं जारी किए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें