फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू एयरपोर्ट पर बुजुर्ग महिला से 5.12 लाख के पुराने नोट बरामद

Wed, 01 Mar 2017 08:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
पुराने नोट - फोटो : Getty
विज्ञापन
एयरपोर्ट जम्मू पर एंटी हाईजैकिंग के जवानों ने लाखों रुपये के पुराने नोटों के साथ एक बुजुर्ग महिला को पकड़ लिया। व्हील चेयर पर जाते वक्त उनके एक बैग की तलाशी लेने पर यह नोट मिले। पुलिस ने इस मामले को आयकर विभाग के पास सौंप दिया है। महिला से पूछताछ कर उसे दिल्ली भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


कमला बडयाल निवासी अंबफला से यह नोट बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनका एक बेटा अमेरिका में रहता है। वह सितंबर महीने में अमेरिका अपने बेटे के पास चली गईं थी। अब फरवरी में लौट कर आईं हैं।

उन्होंने जम्मू में बैंक लॉकर से 5.12 लाख रुपये पुरानी करंसी के निकाले। वह इन्हें दिल्ली में जमा करवाना चाहती थी। एसएसपी एयरपोर्ट एंटी हाईजैकिंग राजिंदर गुप्ता का कहना है कि नोट मिलने के बाद पुलिस ने आयकर विभाग को सूचित किया। विभाग ने उनसे पूछताछ की और उनसे इस मामले की पूरी डिटेल लेकर उन्हें दिल्ली भेज दिया।
विज्ञापन


आयकर विभाग ने भी इस महिला के बारे दिल्ली ब्रांच को सूचित कर दिया। महिला का नाम पता और अन्य डिटेल प्राप्त की गई है। इसके आधार पर अब दिल्ली में जांच होगी। हालांकि आयकर विभाग की तरफ से इस मामले की कोई अधिक जानकारी नहीं दी जा रही। कुछ दिन पहले गंग्याल इलाके में भी पंजाब की एक महिला से करीब दो लाख रुपये की पुरानी करंसी मिली थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें