फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: रियासी में हुआ दर्दनाक हादसा, नवनिर्मित मकान के ढहने से पांच की मौत, आठ घायल

Wed, 20 Dec 2017 09:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
रियासी जिले के पनासा क्षेत्र में बुधवार देर शाम को एक नवनिर्मित कच्चा मकान गिरने से उसके मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। मृतक तथा घायल सभी आपस में रिश्तेदार तथा मोहल्लेदार ही बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पनासा गांव के रहने वाले मोहम्मद इब्राहिम का कच्चा मकान बनाने का काम चल रहा था। इस काम में उसके कुछ रिश्तेदारों और मोहल्ले में रहने वाले लोग भी सहयोग कर रहे थे।

बुधवार को मकान बनाने का काम समाप्त होने के बाद सभी लोग उसके नीचे बैठे हुए थे। तभी अचानक मकान के बीचोबीच लगाई गई लकड़ी की एक बल्ली के खिसक जाने से पूरा मकान भरभरा कर ढह गया।
विज्ञापन


मकान के मलबे के नीचे दबने से पनासा के ही रहने वाले मंजूर अहमद, आशिक अली, मुजफ्फर, मो. गफुर तथा गुलजार की मौके पर ही मौत हो गई। इनके अलावा सद्दाम, नजीर अहमद, मुमताज अली, मो. मुुख्तियार, बशीर अहमद, अकरम तथा दो अन्य सभी निवासी थुंब गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही अरनास और ठाकराकोट के पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मलबे के नीचे दबने से घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। J&K: 5 killed, 8 injured after an under construction house collapsed in Panassa area of Reasi— ANI (@ANI) December 20, 2017
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें