फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu and Kashmir: पाकिस्तान से आरएस पुरा में ड्रोन के जरिए गिराई गई 5.3 किलो हेरोइन, कीमत 35 करोड़ रुपये

Tue, 28 Oct 2025 07:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/आरएसपुरा

सार

पुलिस को पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये हेरोइन की बड़ी खेप भेजे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने इसे सीमा सुरक्षा बल के साथ साझा किया। इस पर पुलिस और बीएसएफ ने रविवार रात को ही पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन
पाकिस्तान से आरएस पुरा में ड्रोन से गिराई 5.3 किग्रा हेरोइन - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आरएस पुरा सेक्टर के सीमावर्ती गांव बिधिपुर जट्टा में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिये हेरोइन की खेप गिराई गई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस की संयुक्त टीम ने गिराई गई 5.3 किग्रा की खेप को गांव में धान के खेतों से बरामद कर लिया है। पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह इस साल की अबतक की सबसे बड़ी नशे की खेप है।
विज्ञापन


पुलिस को पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये हेरोइन की बड़ी खेप भेजे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने इसे सीमा सुरक्षा बल के साथ साझा किया। इस पर पुलिस और बीएसएफ ने रविवार रात को ही पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। सूत्रों के अनुसार रात करीब तीन बजे बीएसएफ को जतिंदर पोस्ट के पास संदिग्ध ड्रोन गतिविधि दिखाई दी। तलाशी के दौरान गांव के किसान जोगिंदर लाल और हजूर सिंह के खेतों से दो पैकेट मिले। दोनों खेत अंतरराष्ट्रीय सीमा से काफी अंदर हैं। दोनों पैकेट में पांच-पांच की संख्या में छोटे-छोटे पैकेट थे। टीम ने फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की टीम को मौके पर बुलाया। प्रारंभिक जांच के बाद पुख्ता हुआ कि बरामद पदार्थ हेरोइन है।

आरएसपुरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस व अन्य जांच एजेंसियां इसमें स्थानीय संपर्क की भूमिका को खंगाल रही है। बहरहाल बीएसएफ और पुलिस ने तलाशी अभियान जारी रखा है। सीमावर्ती क्षेत्र के आसपास के गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें