फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः आधी रात को अचानक शुरू हो गई 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवा

Mon, 02 Mar 2020 10:26 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जम्मू में रविवार को आधी रात के बाद अचानक से 4जी मोबाइल सेवा शुरू हो गई। हालांकि, सरकार की ओर से इसका आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है लेकिन लोगों ने तमाम सोशल साइट्स का इस्तेमाल किया। आधी रात के बाद लोगों ने एक दूसरे को फोन कर इसकी जानकारी भी दी। यह कौतूहल का विषय बना रहा।

विज्ञापन


गृह विभाग की ओर से 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा का 4 मार्च तक विस्तार किया गया है। वीपीएन के इस्तेमाल पर सख्त निगरानी रहेगी। गृह विभाग के सचिव शालीन काबरा की ओर से जारी आदेश में कहा गया था कि प्रतिबंध चार मार्च तक जारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेट सेवा प्रदाताओं से कहा गया है कि केवल 1674 व्हाइट सूची वाली वेबसाइटों तक ही पहुंच सुनिश्चित होनी चाहिए न कि किसी ऐसे सोशल मीडिया एप्लीकेशंस तक जो पी2पी संपर्क और वीपीएन एप्लीकेशंस तक पहुंच देता हो। डेटा सेवाएं पोस्ट पेड मोबाइलों और उन प्रीपेड सिम कार्डों पर उपलब्ध रहेंगी, जिनके धारकों का प्रमाणन कार्य पोस्ट पेड कनेक्शनों के लिए लागू नियमों के अनुरूप हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें