जम्मू-कश्मीर में 4-जी इंटरनेट सेवा अभी शुरू नहीं होगी। गृह विभाग जम्मू-कश्मीर के अनुसार 4 जी इंटरनेट सेवाओं की बहाली के बारे में कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।
आपको बता दें कि इससे पहले सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 29 जुलाई तक 2-जी इंटरनेट सेवा को बहाल रखने का फैसला किया था। गृह विभाग ने जमीनी स्तर के हालात को ध्यान में रखते हुए अपने पुराने आदेश को जारी रखने का निर्णय लिया था।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में पोस्टपेड सिम कार्ड पर 2-जी स्पीड इंटरनेट सेवा दी जा रही है, जबकि प्रीपेड सिमकार्ड पर वेरिफिकेशन के बाद यह सुविधा दी जा रही है। गृह विभाग के अनुसार 4-जी इंटरनेट सेवा का आतंकी संगठन अपनी गतिविधियों को गति देने के साथ अफवाहें फैलाने, गलत जानकारी देने, युवाओं को बरगलाने, सोशल मीडिया आदि का गलत उपयोग कर सकते हैं।