फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेसमेंट ड्राइव में 49 उम्मीदवारों का चयन

Tue, 02 Sep 2014 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
उड़ान परियोजना के तहत पालीटेक्निक जम्मू द्वारा तीन दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव चलाई गई। इसमें 49 उम्मीदवारों का चयन किया गया। आईएल एंड एफएस और आईआईएफएल द्वारा चलाए इस अभियान में कुल 75 उम्मीदवार शामिल हुए, जिसमें से 49 का चयन किया गया। दोनों कारपोरेट हाउस से मिर्जा बबर और निखिल ने उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए।
विज्ञापन


एनएसडीसी से आए सज्जाद मीर और एनीज ने उड़ान के तहत चलाई इस ड्राइव का स्वागत किया। पालीटेक्निक के प्रिंसिपल अरुण बंगोत्रा ने भी छात्रों द्वारा दिखाए उत्साह पर प्रसन्नता प्रकट की, जबकि ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी हामिद मलिक ने कारपोरेट का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि संगठनों द्वारा छात्रों को मिले मौकों से छात्रों का हौसला बढ़ेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें