फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों से जुदा होने पर सैकड़ों आंखें छलकी

Tue, 28 Oct 2014 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को एक बार फिर जिले में भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर बनी चक्का दा बाग की राह-ए-मिलन खोली गई। वहां से अपनों से मिल कर अथवा अपनों से मिलने के लिए 43 भारत-पाक नागरिक आर-पार हुए।
विज्ञापन


इस मौके पर पुंछ स्पोर्ट्स स्टेडियम, जहां से पुंछ-रावलाकोट बस चलती है, वहां सुबह अपनों से दोबारा बिछुड़ने के गम में सैकड़ों आंखें छलक आईं।

पिछले हफ्ते की ही तरह सोमवार दोपहर करीब 11 बजकर 50 मिनट पर पुंछ जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर चक्का दा बाग की राह-ए-मिलन खोली गई।

सर्वप्रथम पुंछ-रावलाकोट बस में सवार होकर 12 लोग पाक अधिकृत क्षेत्र गए। इनमें सभी 12 लोग पाक नागरिक भारत में अपने रिश्तेदारों के पास एक महीना बिताकर वतन लौटे।
विज्ञापन


वहीं पाक अधिकृत क्षेत्र से रावलाकोट-पुंछ बस में सवार होकर 31 लोग चक्का दा बाग की राह-ए-मिलन पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंचे। इनमें से 29 पाक नागरिक पहली बार भारत में बसे अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए आए, जबकि दो भारतीय नागरिक पीओके में अपने रिश्तेदारों के पास एक महीना बिताकर घर लौटे।

इससे पहले सुबह 9 बजे से ही नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में बड़ा ही मार्मिक माहौल बना हुआ था। वहां बरसों बाद अपने रिश्तेदारों से दोबारा बिछुड़ने के गम में आंसू बहाते हुए लोग गले मिलकर विदाई दे रहे थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें