फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ मवेशी करवाए मुक्त, वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। पुलिस ने तस्करी के प्रयास को विफल कर नौ मवेशियों को मुक्त करवाने में सफलता पाई है। वहीं, वाहन जब्त कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार तड़के एसएचओ मोहम्मद अमीन मलिक और एसडीपीओ बृजेश शर्मा की देखरेख में इंचार्ज पीपी लाम, एसआई काली चरण के नेतृत्व में एक टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक टाटा मोबाइल वाहन को रोकने का इशारा किया, मगर उन्होंने नाका तोड़ कर वाहन को भगा लिया। करीब पांच किलोमीटर दूर जा कर तस्कर मार्ग पर वाहन को रोक कर जंगल की ओर भाग गए। पुलिस टीम ने मौके से वाहन को जब्त कर नौ मवेशियों को मुक्त करवाया। वहीं मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें