अरनिया। बीते कई माह से शांत पड़े अरनिया क्षेत्र में अचानक धमाकों से गूंज उठा। इस कारण लोगों में दहशत फैल गई। मगर बाद में जानकारी मिलने के बाद राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार सुबह दस बजे अचानक सांबा सेक्टर की ओर से धामाकों की आवाज सुनाई देने लगी। इसके बाद नेकोयाल की तरफ से भी छोटे हथियारों से गोलीबारी की आवाजें आईं। मगर बाद में सैन्य अभ्यास की जानकारी लोगों को मिली तो उन्होंने राहत की सांस ली।