फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री की

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने बुधवार को श्रीनगर के एसकेआईसीसी में उच्च स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन फरवरी को कश्मीर दौरे के प्रबंधों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री कश्मीर में एम्स के शिलान्यास के अलावा विस्थापित परिवारों के लिए ट्रांजिट आवासीय सुविधाओं का भी शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा सौभाग्य योजना को लांच किया जाएगा। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सुरक्षा से लेकर रिसेप्शन तक के लिए पुख्ता प्रबंध करें। उन्होंने बडगाम के जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री का एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें