फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी से पहले वेतन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। करीब चार वर्ष से रोका गया वेतन जारी करने व अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने वीरवार को दंदियाल इलाके में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पैंथर्स पार्टी के राज्य अध्यक्ष व पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने किया। पीएचई कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर लोहड़ी से पहले वेतन नहीं मिला तो पानी बंद कर आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे कर्मचारियों ने पीएचई विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सुभाष शर्मा, जतिंद्र सिंह, गोपाल सिंह, सुभाष कुमार व अन्य कर्मियों ने कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण अस्थायी कर्मचारियों को बार-बार प्रदर्शन कर अपनी मांग को रखना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि करीब चार वर्ष से अस्थायी कर्मचारियों को वेतन नहीं जारी किया गया है। वेतन न मिलने के कारण सभी आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज लेकर गुजारा कर रहे हैं। पीएचई विभाग ने पानी के टैंक बनाने के लिए कई ग्रामीणों से जमीन ली थी और आश्वासन दिया था कि इसके बदले में सबको पक्की नौकरी दी जाएगी। सबको पहले अस्थायी कर्मचारी के तौर पर नियुक्त किया गया। इसके बाद स्थायी कर्मचारी बनाना था, लेकिन कई वर्ष बीतने के बाद भी किसी को भी स्थायी कर्मचारी नहीं बनाया गया है। कर्मचारियों ने सभी त्योहार बिना वेतन के ही मनाए हैं। कुछ दिनों के बाद लोहड़ी का त्योहार है और कर्मचारियों के पास लोहड़ी मनाने के लिए राशि नहीं है। उनकी माग है कि लोहड़ी से पहले सबको वेतन जारी किया जाए, नहीं तो सभी पानी बंद कर आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।
बलवंत सिंह मनकोटिया ने राज्यपाल से अपील करते हुए कहा कि अस्थायी कर्मचारियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए जल्द वेतन जारी किया जाए। साथ ही सबको स्थायी कर्मचारी बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें