फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी से निकलते ही दोगुनी महंगी हो जाती है सब्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। थोक मंडी नरवाल से निकलते ही सब्जियां के दाम दोगुने हो जाते हैं। थोक और फुटकर में सब्जियों के दामों में जमीन-आसमान का अंतर है। सर्दी में अमूमन सब्जियां सस्ती रहती हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इसमें दुकानदारों की मनमानी भी सामने आ रही है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर की प्रमुख थोक सब्जी मंडी नरवाल में सब्जियों के दाम काफी कम हैं। मूली, आलू, फूलगोभी, टमाटर, शिमला मिर्च के दाम में कमी आई है। पिछले दिनों 40 रुपये में मिलने वाला टमाटर आज थोक मंडी में 18 से 20 रुपये प्रति किलो में है।
फुटकर में सब्जी बेचने वालों को मंडी में इसी कम रेट पर सब्जी मिल रही है, लेकिन यही लोग आम लोगों को दोगुने से अधिक दाम में बेच रहे हैं। नरवाल में थोक सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि अभी सब्जियों के दाम में नरमी यानी कमी है। हालांकि, कुछ दिनों पहले सब्जी 25 से 30 रुपये प्रति किलो थी। यह अब 18 से 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है।
विज्ञापन


सब्जी मंडी और बाजार के दामों में अंतर
जो सब्जी नरवाल मंडी में 20 रुपये प्रति किलो है, वही बस स्टैंड, गांधीनगर, कनाल रोड और बाड़ी ब्राह्मणा में 30 से 35 रुपये प्रति किलो में बिक रही है। 18 से 20 रुपये वाला प्याज बाजार में 25 से 30 रुपये प्रति किलो है। मंडी में 20 से 25 में बिकने वाला फूलगोभी बाजार में 30 से 35 के बिक रहा है। 40 रुपये किलो वाली भिंडी 45 और 50 पचास रुपये में बिक रही है।

सब्जी विक्रेताओं के पास रेट लिस्ट नहीं
शहर में अधिकांश सब्जी विक्रेताआें के पास रेट लिस्ट नहीं है। विक्रेता मंडी से कम दाम पर सब्जी खरीदते हैं पर खुद दोगुने दामों पर बेचते हैं। रेट लिस्ट मांगने पर दुकानदार या तो सब्जी देने से मना करते हैं या फिर कहते हैं कि हर रोज दाम बदल जाते हैं, इसलिए रेट लिस्ट नहीं होती है।
ठंड में गर्म हुआ मीट बाजार
अंडे की कीमत बढ़कर छह रुपये पहुंची, सब्जियों के भी बढ़े दाम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सर्दी बढ़ने के साथ ही मांस और अंडे का बाजार गर्म हो गया है। अंडे, मटन और चिकन के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। सर्दियों में इन मांसाहार की मांग अधिक रहती है इसलिए दाम भी बढ़ते हैं। फुटकर में अंडा छह रुपये में मिल रहा है। सब्जियों के दामों में भी काफी उछाल आया है।
कुछ दिनों पहले अंडे की ट्रे 120 से 130 रुपये में मिल रही थी, वह अब 160 से 180 रुपये में है। चिकन की कीमत 150 से उछल कर दो सौ के पार पहुंच गए है। कनाल रोड स्थिति अंडा विक्रेता ने कहा कि इस वक्त होलसेल रेट के तहत एक अंडे की कीमत 4 रुपये 90 पैसे के करीब पड़ रही है। देसी अंडा 180 रुपये प्रति दर्जन मिल रहा है। मटन और अंडे विक्रेताओं का कहना है कि सर्दियों के जोर पकड़ते ही अंडे और मांस की मांग और बढ़ेगी, जिससे दामों में भी उछाल आने की संभावना है।
विज्ञापन


नरवाल मंडी में सब्जियों के दाम
टमाटर 15 से 20 रुपये
फूलगोभी 25 से तीस रुपये
शिमला मिर्च 30 से 40 रुपये
मशरूम 20 से 30 रुपये पैक्ट
नींबू 90 से 100 रुपये
कड़म दो किस्म 20 और 30 रुपये (सभी दाम प्रति किलोग्राम)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें