सांबा। आतंकियों की घुसपैठ की आशंका को देखते हुए मंगलवार को बीएसएफ व पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चला कर नदी-नालों को खंगाला, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। खूफिया सूत्रों के अनुसार सीमा पर कोई सुरंग हो सकती है, जिसकी मदद से आतंकी घुसपैठ करने में सफल हो सके हैं। इसके अलावा मंगु चक क्षेत्र में गोलीबारी करना भी घुसपैठ करवाने का अन्य प्रयास हो सकता है।
इस कारण मंगलवार को दिनभर बीएसएफ के जवानों ने जेसीबी मशीन की सहायता से कई क्षेत्रों को खंगाला, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।
सनद रहे कि इससे पहले भी 2008 में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चलेआरी में पर पाक रेजरों की मदद से सुरंग बनाई गई थी। जिसके बारे में स्थानीय किसानों ने बीएसएफ को सूचित किया था। सूत्रों के अनुसार हीरानगर सेक्टर में भी सुरंग होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।