फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवाओं के कारण टूट कर गिरा हाई टेंशन तार, करंट से एक की मौत, 3 की हालत गंभीर

विज्ञापन
बिजली - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
डोडा। डोडा जिला मुख्यालय से करीब नौ किलोमीटर दूर बॉडी अरनोरा गांव में आंधी के कारण हाई टेंशन तार में शार्ट लगने से वह टूट कर लो वोल्टेज वाले तार पर गिरा। इस हादसे में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


शार्ट लगने से कई घरों के टीवी, फ्रिज और अन्य उपकरण जलकर राख हो गए।जानकारी के अनुसार आंधी चलने की वजह से कारन गांव के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन आपस में रगड़ खाने लगे। शार्ट लगने के कारण वह टूट कर बॉडी गांव को बिजली सप्लाई करने वाली सर्विस लाइन पर जा गिरा।

इस वजह से गांव के 20 से 25 घरों की वायरिंग, एटी, फ्रिज और अन्य बिजली उपकरण पूरी तरह से जलकर राख हो गए। इस हादसे में चार लोग झुलस कर घायल हो गए। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि हुआ क्या। आनन-फानन में चारों घायलों को जिला अस्पताल डोडा पहुंचाया गया।
विज्ञापन


यहां संतोष कुमार (31) पुत्र लेख राज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन अन्य नीलमा देवी (45) पत्नी जगदीश राज, सुनीता देवी (35) पत्नी राम राज और रतना देवी पत्नी मनोहरी लाल (40) का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

एडीसी को झेलना पड़ा ग्रामीणों का गुस्सा
इस हादसे के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि इससे पहले भी दो बार इस तरह के हादसे हो चुके हैं। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और प्रशासन के पास गांव के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तारों को हटाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कभी ध्यान नहीं दिया गया।

इसके कारण आज फिर इतना बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल में घायलों को देखने आए एडीसी को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

एडीसी ने लोगों को विश्वास दिलाया कि जल्द से जल्द इन तारों को यहां से हटाने के निर्देश दिए जाएंगे। लोगों की मांग थी कि मृतक और घायलों को उचित मुआवजा भी दिया जाए। बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग भी ग्रामीणों ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें