रियासत के जम्मू संभाग में एक हजार से अधिक ऐसे सरकारी स्कूल हैं, जहां शौचालय की सुविधा नहीं है। जिन स्कूलों में शौचालय हैं, वहां पानी का इंतजाम नहीं।
पानी का कनेक्शन नहीं होने से इन शौचालय में ताला जड़ा गया है। हालांकि, स्कूलों में शौचालय का बंदोबस्त करने के लिए अब शिक्षा विभाग जम्मू संभाग में तकरीबन चार करोड़ रुपये खर्च करेगा।
दरअसल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में तो शौचालय सुविधा का इंतजाम कर दिया गया है, लेकिन प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में हालात अब भी खराब हैं।