फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा मार्ग पर हमला, CRPF के चार जवान जख्मी

Wed, 29 Jul 2015 08:33 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, फिदा हुसैन/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा मार्ग पर ग्रेनेड हमला किया। इसमें चार सीआरपीएफ  जवानों सहित आठ लोग घायल हो गए। हमले के बाद इलाके में सुरक्षा बलों की ओर से तलाशी अभियान जारी है। आतंकी संगठन तहरीक ए मुजाहिद्दीन ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन


एक स्थानीय समाचार एजेंसी को दिए गए बयान में आतंकी संगठन के प्रवक्ता ने दावा किया कि उनका निशाना सीआरपीएफ के जवान थे और अमरनाथ यात्रियों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। इसके अलावा श्रीनगर में एक लश्कर आतंकी को गिरफ्तार किए जाने की भी सूचना है।  

पुलिस अधिकारी के अनुसार अनंतनाग जिले की केपी रोड पर यात्रा सुरक्षा के लिए तैनात सीआरपीएफ की 96 बटालियन की गार्ड पर आतंकियों द्वारा ग्रेनेड हमला किया गया। घायल सीआरपीएफ जवानों में निसार अहमद, चंदर, सुनील दुरे और चमन लाल शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही चार स्थानीय नागरिक जिनमें कदीपुरा अनंतनाग के अब्दुल मजीद  मीर, सरनल अनंतनाग के आबिद अली लोन, संगम कोकरनाग के गुलाम मोहम्मद वानी, उत्तरसू शांगस के बशीर अहमद अल्लाई शामिल हैं, भी घायल हो गए।

ये सभी उसी रास्ते से गुजर रहे थे। हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके की नाकेबंदी कर बड़े पैमाने पर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह जिले के अच्छाबल बस अड्डे में हुए ग्रेनेड हमले में एक आइसक्रीम बेचने वाले की मौत हुई थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें