फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र शासित प्रदेश में नए उद्योगों के लिए 4.60 लाख कनाल भूमि चिह्नितः मंडलायुक्त जम्मू

Thu, 12 Dec 2019 02:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उप राज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा ने नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना को भूमि उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया है। नई व्यवस्था से रोजगार के अवसर पैदा होने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। मंडलायुक्त जम्मू संजीव वर्मा ने बताया कि जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों में लगभग 3.40 लाख कनाल भूमि की पहचान की गई है।

विज्ञापन

 
प्रमुख सचिव नवीन के चौधरी ने बैठक में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक एस्टेट के लिए भूमि की पहचान के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। मंडलायुक्त कश्मीर ने बताया कि जमीन की पहचान की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है और इसके लिए जमीन का एक बड़ा हिस्सा उपलब्ध है।

लगभग 1.20 लाख कनाल भूमि की पहचान की गई है। उपायुक्तों को निर्देश दिया गया है कि वे संबंधित जमीन को हासिल करने की प्रक्रिया को तेज करें। सलाहकार शर्मा ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जम्मू व कश्मीर में औद्योगिक क्षेत्रों के लिए भूमि के अधिग्रहण पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें