फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोरी कर एप से उड़ाए 4.13 लाख रुपये, छानबीन शुरू

Thu, 10 Oct 2019 02:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
विज्ञापन
online fraud
विज्ञापन

मोबाइल चोरी करने के बाद लाखों रुपये का फ्राड सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है जिनमें से एक उत्तर प्रदेश और दो पंजाब के रहने वाले हैं। आरोपियों ने एक एप के जरिए पीड़ित के खाते से 4,13,450 रुपये ट्रांसफर कर लिए। 

विज्ञापन


गगन अरोड़ा निवासी प्रेम नगर, अमृतसर पंजाब, मनप्रीत कौर निवासी अमृतसर पंजाब और विशाल गोयल निवासी आगरा, किरौली, उत्तर प्रदेश के खिलाफ धोखे से सदरउद्दीन जरगर के पैसे निकालने का केस दर्ज हुआ है। रामबन के रहने वाले जरगर ने क्राइम ब्रांच के पास शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि 17 अप्रैल 2019 को वह दिल्ली से जम्मू वापस आ रहा था। 

यहां उसे मालूम हुआ कि उसका मोबाइल फोन गुम हो गया है। मोबाइल में दो सिम कार्ड भी थे। मोबाइल में उसकी तमाम जानकारियां थीं। इसमें माई पे एप भी था। जम्मू रेलवे स्टेशन आने पर उसने पुलिस स्टेशन में मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जब जरगर ने डुप्लीकेट सिम लिया तो उसके फोन पर एक के बाद एक कई मैसेज आए। 
विज्ञापन


मैसेज में उसके खाते से हुई कई ट्रांजेक्शन की जानकारी दी गई। इसमें कुल 4 लाख 13 हजार 450 रुपये निकाल लिए गए थे। नेट बैंकिंग और माई पे एप के जरिए यह पैसा निकाला गया। 

दरअसल, क्राइम ब्रांच ने शुरुआती दौर की जांच में बैंक से हुई ट्रांजेक्शन के जरिए पता लगाया कि आरोपियों ने मोबाइल चोरी किया। इन लोगों ने ही बैंक से पैसे निकाले हैं। इसके बाद केस दर्ज कर लिया। आरोपी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं। इनकी धरपकड़ के लिए छापे मारे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें