फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कोरोना: बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 51 मरीजों ने तोड़ा दम, 3733 नए मामले

Tue, 04 May 2021 02:43 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3733 नए मामले की पुष्टि हुई है। वहीं रिकॉर्ड 51 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3733 नए मामले की पुष्टि हुई है। वहीं रिकॉर्ड 51 मरीजों ने दम तोड़ दिया। पहली बार प्रदेश में मौतों का आंकड़ा 50 के पार गया है। जम्मू संभाग में 35 और कश्मीर में 16 मरीजों की मौत हुई है। अकेले जीएमसी जम्मू में 24 मरीजों की जान चली गई।

विज्ञापन


नए संक्रमित मामलों में कश्मीर से 2439 और जम्मू संभाग से 1296 नए मामले आए हैं। ऐसे में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 34567 पर पहुंच गई है। हालांकि, प्रदेश में 1536 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जीएमसी जम्मू में 24 मरीजों की मौत हुई है। गांधीनगर अस्पताल में दो, राजोरी जीएमसी में दो, डोडा जीएमसी में एक, सीडी अस्पताल में एक, जीएमजीएस में एक, रामबन जिला अस्पताल में एक मरीज की मौत हो गई है। पुंछ जिला अस्पताल में एक व तीन मरीज घर पर ही मृत पाए गए। वहीं श्रीनगर के सीडी अस्पताल में एक, स्किम्स सौरा में छह, एसएमएचएस में चार, कुपवाड़ा सीएचसी में एक और कुलगाम व सोपोर अस्पतालों में एक, एक मरीज की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है। 

वहीं, नए मामलों की बात करें तो जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 584, उधमपुर में 86, राजोरी में 111, डोडा में 12, कठुआ में 112, सांबा में 209, किश्तवाड़ में नौ, पुंछ में 30, रामबन में 44, रियासी में 89 मामले आए हैं। कश्मीर के श्रीनगर में 1136, बारामुला में 232, बडगाम में 208, पुलवामा में 296, कुपवाड़ा में 64, अनंतनाग में 145, बांदीपोरा में 85, गांदरबल में 51, कुलगाम में 167 और शोपियां में 55 नए मामले आए हैं। ऐसे में प्रदेश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 187219 पर पहुंच गई है। हालांकि, सक्रिय मामले 34567 हैं। मरीजों की मौत का आंकड़ा 2421 पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें