फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातो रात 500 वाहनों में कश्मीर चले गए 3500 लोग

Tue, 19 Feb 2019 04:15 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Jammu Srinagar Highway - फोटो : file photo
विज्ञापन

जम्मू शहर के बिगड़े माहौल के बीच बठिंडी व शहर के अन्य हिस्सों में रहने वाले कश्मीर के लगभग साढ़े तीन हजार लोग 24 घंटे में घाटी भेजे गए। रविवार रात लगभग 500 वाहनो में रवाना किया गया। पुलिस की सुरक्षा के बीच इन वाहनों को बठिंडी से रवाना किया गया। 

विज्ञापन


दरअसल, पहले साइंस कालेज में देशविरोधी नारेबाजी फिर पुलवामा हमले के बाद जम्मू में जबरदस्त आक्रोश था। इस दौरान जम्मू में कई जगहों पर कथित रूप से कुछ लोगों द्वारा देश विरोधी नारेबाजी ने माहौल को बिगाड़ दिया। इससे कश्मीरी लोग स्थानीय लोगों के निशाने पर आ गए। 

सूत्रों का कहना है कि रविवार को बठिंडी से रवाना होने वाले करीब 500 वाहनों में 400 निजी वाहन, एक दर्जन बसें और बाकी के लोग किराये के वाहन शामिल थे। पुलिस का कहना है कि दरबार मूव के साथ काफी लोग जम्मू आते हैं। कई लोग बच्चों को छुट्टियां पड़ने की वजह से भी कश्मीर आते हैं। अब वहां पर छुट्टियां खत्म होने वाली हैं। शायद इस वजह से लोग चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआरटीसी की दस बसों को लगाया गया
शहर में फंसे कश्मीरी लोगों को घर भेजने के लिए जेकेएसआरटीसी ने भी विशेष व्यवस्था की है। सोमवार को उसने 10 बसों में लगभग 500 यात्रियों को घाटी के लिए रवाना किया। पांच-पांच बसों को तालाब खटीका और बठिंडी मक्का मस्जिद इलाके में लगाया गया था। इससे पहले रविवार को भी 8 बसों में लगभग 400 यात्रियों को भेजा गया था। मंगलवार को बसें जाएंगी अथवा नहीं यह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। 

आठ दिन बंद रहा था हाईवे
बर्फबारी व भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे पिछले सप्ताह लगभग आठ दिन पूरी तरह बंद रहा था। इसके कारण भी बड़ी संख्या में घाटी जाने वाले यात्री यहां फंसे हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें