जम्मू-कश्मीर के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। उप राज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा ने 82 अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जिनमें 34 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। गुरुवार को आदेश जारी किया गया है। इस फेरबदल से सीआईडी और अपराध विभाग को नए आईजीपी मिले हैं।