फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल स्कूलों पर खर्च किए जाएंगे 3270 करोड़

Tue, 14 Apr 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्जीक्यूटिव कमेटी उजाला सोसाइटी सर्व शिक्षा अभियान के चीफ सेक्रेटरी इकबाल खांडे ने सोमवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक करके 2015-16 शिक्षा सत्र के लिए 3270 करोड़ की रुपये की राशि को मंजूर किया। इस राशि से राज्य में नये स्कूल खोलने और स्टाफ नियुक्त किया जाएगा। बैठक में कमिश्नर सेक्रेटरी स्कूल एजूकेशन शालीन काबरा भी मौजूद थे।
विज्ञापन


मंजूर की गई 3270 करोड़ की राशि से राज्य में 442 प्राइमरी स्कूल, 225 अप्पर प्राइमरी स्कूल खोलने के साथ 1559 नए शिक्षक नियुक्त करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके अलावा 36000 खानाबदोश बच्चों की शिक्षा के लिए 1531 सीजनल सेंटर खोलने की प्रस्ताव तैयार किया गया है। बैठक में चीफ सेक्रेटरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल की इमारतों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

उन्होंने सभी जिलों के डीसी से कहा कि सरकारी स्कूली व्यवस्था पर पूरी नजर रखी जाए, ताकि विद्यार्थियों को स्कूलों में इमारत की सुविधा मिले। स्कूलों में एड लर्निंग सेंटर के लिए भी विशेष तौर प्रयास किए जाए। विद्यार्थियों की कंप्यूटर शिक्षा के लिए भी प्रयास किए जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में 99 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चल रहे हैं। इनमें कन्याओं को दी जाने वाली गुणवत्ता भरी शिक्षा का ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें