नगर निगम जम्मू से कचरा निस्तारण पर होने वाली दो दिवसीय कार्यशाला में भाग लेने के लिए जम्मू रेलवे स्टेशन से पार्षदों का एक दल अहमदाबाद के लिए रवाना हो गया है। दल पहले दिल्ली पहुंचेंगा और उसके बाद अहमदाबाद के लिए रवाना होगा।
एमसी सूत्रों के अनुसार यहां पर पार्षदों को कचरा निस्तारण के बारे में टिप्स दिए जाने हैं। टिप्स लेने के बाद पार्षद अपने-अपने वार्डों में कचरे की समस्या का निदान कर सकेंगे। यह कार्यशाला स्वच्छ भारत मिशन के तहत करवाई जा रही है। जम्मू से 32 पार्षद इसमें भाग ले रहे हैं। इसमें मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, हाउसिंग कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, जीत राम, सूरज पाधा समेत अन्य पार्षद हिस्सा ले रहे हैं।
मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत होने वाली कार्यशाला पार्षद हिस्सा लने जा रहे हैं। कचरा निस्तारण पर विशेषज्ञों द्वारा विचार रखे जाने हैं। मौजूदा समय में शहर में कचरे की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम प्रयास कर रहा है।
अब टिप्स लेने के बाद समस्या का निदान करने में आसानी रहेगी।13 जनवरी के बाद शेष बचे पार्षदों के लिए इंदौरा में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 43 पार्षद भाग लेंगे। अहमदाबाद में होने वाली कार्यशाला रविवार से शुरू होगी। दो दिनों तक चलेगी।