जम्मू। राइजिंग स्टार कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल जे एस नैन ने वीरवार को टाइगर डिविजन का दौरा किया। जोन के तहत आने वाले क्षेत्र में सैन्य गतिविधियों और सेना की तैयारियों की समीक्षा की गई। नैन ने सैन्य कर्मियों को बाहरी और आंतरिक सुरक्षा में और अधिक सक्रिय होकर ड्यूटी देने पर बल दिया। अपने जम्मू दौरे के दौरान नैन राज्यपाल सत्यपाल मलिक, राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार, राज्य मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रहमन्यम से मिले। इस दौरान उन्होंने रियासत की सुरक्षा को लेकर बातचीत की। मौजूदा सुरक्षा स्थिति और आगामी चार चरणों के लोकसभा चुनाव के बंदोबस्त पर भी बातचीत की।