जम्मू। नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह ने पीएचई कर्मचारियों के समर्थन में प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पीएचई कर्मचारियों की मांगों का जल्द निदान किया जाना चाहिए। लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों को परिवार का पालन-पोषण करने में परेशानी आ रही है। पार्टी उनकी मांगों के हल के लिए हर संभव प्रयास करेगी। इस मौके पर कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो