फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मेला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गुलशन ग्राउंड में रविवार को पुलिस मेले का आयोजन किया जाएगा। इस संबध में शनिवार को एडीजीपी एजे मीर ने विभिन्न समितियों के अध्यक्षों बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने शांतिपूर्वक आयोजन के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्टाल धारकों को वस्तुओं की गुणवत्ता व उनकी कीमतों पर नियंत्रण रखने के निर्देश दिए। आने वाले नागरिकों की सुविधाओं पर भी ध्यान रखा जाएगा। कार पार्किंग व बच्चों के खेलने के लिए अलग सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं।
विज्ञापन

शहीद पुलिस कर्मियों के परिवार के लिए वेलफेयर फंड जमा करने के लिए इसका आयोजन किया जाता है। एक बड़ा लक्की ड्रा भी निकाला जाएगा। तीन अलग-अलग कंपनियों की 21 कारें भी मेले में शामिल हैं। मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। स्थानीय कलाकार मेले में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। पहले यह मेला 17 फरवरी को होना था, लेकिन पुलवामा हमले के चलते स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें