जम्मू। शहर के वार्ड नंबर 16 न्यू प्लाट इलाके में सफाईकर्मियों ने काउंसलर पर बुरे बर्ताव का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान सफाईकर्मियों ने जानीपुर हाईकोर्ट रोड जामकर कर काउंसलर पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कार्रवाई होने तक काम ठप करने की धमकी भी दी।
जानकारी के मुताबिक सुबह के समय न्यू प्लाट इलाके में काउंसलर राजेंद्र शर्मा और सफाईकर्मियों के बीच बहस हुई। इसके बाद एक सफाईकर्मियों ने राजेंद्र शर्मा पर बुरे बर्ताव का आरोप लगाते हुए कूड़ा फेंककर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने काम बंद करने का ऐलान किया। वहीं सफाईकर्मियों ने निगम के अधिकारियों से काउंसलर शर्मा पर कार्रवाई की मांग की।
सुनील डिम्पल शांत कराया मामला
सफाईकर्मियों के प्रदर्शन के दौरान जम्मू वेस्ट एसेंबली मूवमेंट अध्यक्ष सुनील डिम्पल एसडीपीओ बक्शी नगर अमित शर्मा, हेल्थ ऑफिसर डॉ. सलीम व पुलिस के साथ मौके पर पहुंचें। उन्होंने प्रदर्शन कर रहें सफाईकर्मियों और उनके लीडर को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद काउंसलर और प्रदर्शनकारियों को समझाया। इस पर काउंसलर ने माफी मांगकर मामला शांत किया।