फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्म्ड पुलिस का जवान लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस (जेकेएपी) के जवान के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में जवान की पत्नी ने मीरां साहिब पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। उसकी पहचान 8वीं वाहिनी के सिपाही राज सिंह निवासी दादकी, तहसील गंडों (डोडा) के रूप में हुई हैं। वह मौजूदा समय में मुट्ठी (जम्मू) में रह रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मीरां साहिब पुलिस थाने दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता संजू देवी ने बताया कि राज सिंह घर से 26 नवंबर को मीरां साहिब स्थित लिंक रोड सिंबल टेकरी में जेकेएपी की 8वीं वाहिनी के कैंप में आया था। यहां पर उसकी डूयटी थी और उसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। वाहिनी के कैंप से भी कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें