फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री शिवखोड़ी धाम में गुफा के बाहर फिर गिरे पत् थर्

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। श्री शिवखोड़ी धाम की प्राकृतिक गुफा के बाहर मंगलवार को पहाड़ी से एक बार फिर पत्थर गिरे। एक महीने के दौरान पत्थर गिरने का यह दूसरा मामला सामने आया है। राहत की बात यह रही कि पत्थर गिरने के दौरान वहां कोई नहीं था। इस कारण किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

बताया जाता है कि दोपहर के समय शिव गुफा के बिल्कुल ऊपर से पत्थर गिरने शुरू हो गए। इस पर जो जहां था, वहीं रुक गया। एक बड़ा पत्थर गौरी भवन की छत पर भी गिरा, जिससे उसमें बड़ा सुराख बन गया। वहीं मलबा भवन के अंदर आ गिरा। इसके बाद एहतियातन श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों ने कुछ देर के लिए यात्रा को रोक दिया। श्रद्धालुओं को गौरी भवन की पिछली तरफ बनी सीढ़ि के रास्ते वैकल्पिक गुफा के जरिये दर्शन के लिए लिए भेजा गया। इस दौरान आने जाने वाले यात्रियों का पूरा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें