फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन खाई में गिरने से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। चंमियाड़ा क्षेत्र में बुधवार देर रात लोड कैरियर महिंद्रा गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घायल पांच लोगों में से दो का इलाज कटड़ा में चल रहा, जबकि तीन लोग जीएमसी में उपचाराधीन हैं। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी एक निजी कंपनी के साथ अटैच थी। हादसा चालक के नियंत्रण खोने से हुआ।
विज्ञापन

महिंद्रा गाड़ी (जेके20 8340) के खाई में गिरने की जानकारी मिलते ही पास के गांव के लोग राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायलों को खाई से निकाल कर कटड़ा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां टिंकू राम(19) पुत्र बाबू राम निवासी रामनगर ने दम तोड़ दिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को जीएमसी रेफर किया गया। यहां अभिषेक पुत्र सरबजीत सिंह निवासी पंजाब की मौत हो गई। वहीं कुलदीप सिंह एवं लवप्रीत दोनों निवासी पंजाब और राज सिंह निवासी आसाम उपचाराधीन हैं। कटड़ा के अस्पताल में उपचाराधीन घायलों में सत्यवीर सिंह एवं सुखचैन सिंह दोनों निवासी पंजाब शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें