फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तवी के किनारे होंगे अतिक्रमणमुक्त

विज्ञापन
तवी नदी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू। तवी रिवर फ्रंट के निर्माण के लिए नदी के किनारे से जेडीए जल्द ही अतिक्रमण को हटाएगा। जेडीए मई से रिवर फ्रंट का काम शुरू करवाएगा। चौथे पुल से गुज्जर नगर तक काम होना है।
विज्ञापन


साढ़े तीन किलोमीटर क्षेत्र को साफ कराया जाएगा। इसको लेकर जेडीए ने आधा दर्जन लोगों को नोटिस जारी किए हैं। अगले महीने से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
जेडीए के अनुसार पहले चरण का काम तेजी से चल रहा है। भूमि की पैमाइश कराई गई है। इसमें सामने आया है कि कुछ जगहों में लोग अस्थायी रूप से बसे हैं। कुछ जगहों पर अतिक्रमण है। पहले चरण के काम के लिए 140 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन


काम के लिए ग्लोबल टेडरिंग चल रही है। इसमें देश-विदेशों से नामी कंपनियां भाग ले रही हैं। जेडीए के वाइस चेयरमैन आरके शवन ने कहा कि तवी रिवर फ्र्रंट निर्माण को लेकर नदी किनारे से अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा। आगामी माह से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें