फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, कई वाहन फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मौसम साफ रहने के बावजूद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बुधवार को कई जगह भूस्खलन के चलते लगातार तीसरे दिन भी बंद रहा। इस वजह से हाईवे पर सैकड़ों वाहन, जिसमें ज्यादातर ट्रक हैं, फंसे हुए हैं। रामबन में कई जगह भूस्खलन के चलते हाईवे को बहाल करने की कोशिशें सफल नहीं हो पाईं।
विज्ञापन

वहीं ट्रैफिक कंट्रोल रूम के अधिकारियों के अनुसार पस्सियां हटाने का कार्य जारी है। हाईवे पर मौजूदा स्थिति को देखते हुए इसे बहाल नहीं किया जा सका है। हाईवे को खोलने का फैसला पस्सियां हटाने के बाद ही किया जाएगा। वहीं लेह में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। यहां पर न्यूनतम तापमान माइनस 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें